Thursday, August 6, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हर घर तुलसी अभियान के तहत भारत विकास परिषद ने वितरित किए 201 तुलसी के पौधे

हर घर तुलसी अभियान के तहत भारत विकास परिषद ने वितरित किए 201 तुलसी के पौधे

फिरोजाबाद। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा संस्कृति माह के अंतर्गत बुधवार को कैला देवी मंदिर परिसर में ‘हर घर तुलसी अभियान’ के तहत 201 तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारियों एवं मातृशक्ति ने लोगों को तुलसी के पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण, हरित जीवनशैली और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में भारत विकास परिषद के प्रांतीय गतिविधि संयोजक (पर्यावरण) अमित गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक सचिन मित्तल एवं दीपक अग्रवाल रहे। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष अमित जैन राजा, सचिव नितिन अग्रवाल मोंटू, कोषाध्यक्ष अभिनय मित्तल, आलिंद अग्रवाल, पराग शर्मा, रीतेश जैन, सजल अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, दिनेश चंद्र अग्रवाल, अतुल जिंदल, नीतेश गुप्ता, किशोर अग्रवाल, विनय मित्तल, निखिल बंसल, विकास मित्तल, अजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, नितिन गर्ग, गुंजन मित्तल, गरिमा जैन, नूतन अग्रवाल, शालिनी मित्तल, प्रियंका गुप्ता, वंदना गर्ग, सीमा अग्रवाल, प्रतिमा शर्मा, प्रिंसी मित्तल, रचना जैन, नीतू अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।