हाथरस। महिला एवं बाल विकास संबंधी संयुक्त समिति की सभापति बनाए जाने के बाद विधायक अंजुला सिंह माहौर ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर आभार जताया। इस दौरान उन्होंने हाथरस मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने का अनुरोध किया। विधायक के अनुरोध पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया कि आगामी कैबिनेट बैठक में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए अनुदान स्वीकृत किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। मुख्यमंत्री के आश्वासन पर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने उनका आभार जताया।
Jansaamna