Wednesday, August 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संपूर्ण उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बने शैलेंद्र कुमार गुप्ता

संपूर्ण उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बने शैलेंद्र कुमार गुप्ता

फिरोजाबाद। संपूर्ण उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के जनपद आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। साथ ही संगठन की वार्षिक बैठक में जिले की टीम का गठन किया गया। इसमें शैलेंद्र कुमार गुप्ता को जिलाध्यक्ष, अमित जैन राजा को जिला महामंत्री, राहुल जैन को टूंडला नगर अध्यक्ष तथा विवेक जैन को नगर महामंत्री बनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि संगठन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर घरेलू और व्यावसायिक बिजली दरों को एक करने की मांग रखी है। वहीं, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष से जिले के व्यापारियों के लिए बीमा राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की मांग की। साथ ही 60 वर्ष की आयु के बाद व्यापारियों को पेंशन देने की भी मांग रखी। कार्यक्रम में सुधीर अग्रवाल, मनीष भदौरिया, आशीष पोरवाल, आनंद पोरवाल, दीपक जैन, धीरज जैन, हिमांशु शर्मा, यश जैन, विनीत राठौर, इलियास, सुनील भटनागर, विन्नी गुप्ता, मिंटा जैन, सचिन गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।