Monday, August 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऑपरेशन मुस्कान के तहत घर से बिना बताए निकली बालिका बरामद

ऑपरेशन मुस्कान के तहत घर से बिना बताए निकली बालिका बरामद

शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत घर से बिना बताए निकली नाबालिग बालिका को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा एवं लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 अगस्त की रात थाना नसीरपुर पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने घर से बिना बताए निकली एक नाबालिग बालिका को जाते हुए देखा। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और सकुशल थाने ले आई। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह पारिवारिक बातों से नाराज होकर बिना बताए अपने मामा मुन्नेश यादव, निवासी दतावली, थाना मटसेना, के घर जा रही थी। रात के समय अकेली नाबालिग बालिका को जाते देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया और बालिका को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों ने फिरोजाबाद पुलिस का आभार जताया। परिजनों ने कहा कि यदि पुलिस समय रहते बालिका को नहीं रोकती तो उसके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती थी।