फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी की कार्ययोजना बैठक में आगामी संगठनात्मक एवं पार्टी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ कार्यकर्ताओं से सक्रियता और आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर ने पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संपन्न कराएं। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, शिव मोहन श्रोतिय, प्रमोद पाल बघेल, विष्णु सक्सेना, विवेक अग्रवाल, डॉ. एसपी लहरी, केशव सिंह फौजी, अंकित तिवारी, रामनरेश कटारा, सुखपाल निषाद, राम लड़ैती लकी, देशदीपक गुप्ता, राजीव गुप्ता, लायक सिंह शंखवार, शिवम दीक्षित, भारत सिंह वर्मा, अनार सिंह कुशवाहा, अशोक राठौर, करण राठौर, विष्णु गुप्ता, नीता धनगर और मालती धनगर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
Jansaamna