रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार ने CEE 4th National Power-Gen Leadership Awards 2026 में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। ये सम्मान Conference on Flexible Operations in Thermal Power Plants के दौरान प्रदान किए गए। एनटीपीसी ऊंचाहार को Excellence IPP Coal Unit Above 1500 MW तथा Public Sector – Excellence Biomass Utilization Plant of the Year श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर परियोजना प्रमुख ने एनटीपीसी ऊंचाहार की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान टीम की निरंतर मेहनत, उत्कृष्ट कार्यप्रणाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। दोनों पुरस्कारों के माध्यम से एनटीपीसी ऊंचाहार की परिचालन दक्षता, ऊर्जा उत्पादन में उत्कृष्टता तथा सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा प्रथाओं के प्रति प्रतिबद्धता को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा विद्युत उत्पादन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को भी निरंतर प्राथमिकता दी जा रही है। विशेष रूप से बायोमास के उपयोग की दिशा में स्टेशन की पहल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ पराली प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय उद्देश्यों में भी योगदान दे रही है।
Jansaamna