Wednesday, September 9, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा की बैठक में अभियान की रूपरेखा पर चर्चा

भाजपा की बैठक में अभियान की रूपरेखा पर चर्चा

कानपुर। मंगलवार को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेवा और समर्पण’ के 25 सेवा संकल्प अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी शंकर लाल लोधी ने अभियान की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।
बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री आदित्य त्रिवेदी भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने आदित्य त्रिवेदी का सम्मान किया। शंकर लाल लोधी ने ‘नवाचार का प्रयोग’ तथा ‘पंचायत से पार्लियामेंट तक संवाद’ कार्यक्रम की जिम्मेदारी आदित्य त्रिवेदी को सौंपी।
उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे दिलाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। उन्होंने संगठन के कार्यक्रमों में नवाचार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर भी जोर दिया।
बैठक के दौरान मंच पर शंकर लाल लोधी, आदित्य त्रिवेदी, शिवराम सिंह, रघुनन्दन सिंह भदौरिया समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।