Wednesday, September 9, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संजय कटियार को मिला ‘यूपी रत्न’ सम्मान

संजय कटियार को मिला ‘यूपी रत्न’ सम्मान

लखनऊ/कानपुर। नगर स्थित एक होटल के भव्य सभागार में आयोजित ‘यू.पी. की आवाज’ राष्ट्रीय मासिक पत्रिका के 13वें स्थापना दिवस एवं ‘यू.पी. रत्न’ सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण के निवर्तमान जिला मंत्री संजय कटियार को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के जल एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह तथा राज्यमंत्री औद्योगिक विकास एवं संसदीय कार्य विभाग जसवंत सिंह सैनी ने संजय कटियार को स्मृति चिन्ह भेंटकर ‘यू.पी. रत्न’ सम्मान प्रदान किया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद संजय कटियार ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मान उन्हें समाज और संगठन के प्रति और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।यह जानकारी संजय कटियार ने स्वयं दी।