Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजीव अग्रवाल पूजा ग्रुप को मिला उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान

राजीव अग्रवाल पूजा ग्रुप को मिला उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान

शिकोहाबाद। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में नगर के उद्योगपति एवं पूजा ग्रुप के महानिदेशक राजीव अग्रवाल को उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें प्रदेश के विकास में योगदान और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया। मंगलवार को लखनऊ के होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहे। दोनों मंत्रियों ने राजीव अग्रवाल को उद्योग जगत में विशिष्ट पहचान बनाने तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित किया। राजीव अग्रवाल को सम्मान मिलने पर नगर के उद्योगपतियों, शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में समाजसेवी राजीव गुप्ता, वरुण सिंघल, संजीव गर्ग, विपिन गर्ग, डॉ. रामकैलाश यादव, राज पचौरी, डॉ. रजनी यादव, डॉ. संजीव माथुर, केके खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।