Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » देहदान का संकल्प हुआ पूरा, मेडिकल कॉलेज को सौंपी सुरेश चंद्र की देह

देहदान का संकल्प हुआ पूरा, मेडिकल कॉलेज को सौंपी सुरेश चंद्र की देह

कानपुर। मंगला विहार प्रथम, न्यू पीएसी लाइन निवासी 71 वर्षीय व्यवसायी सुरेश चंद्र सैनी की पार्थिव देह उनके देहदान संकल्प के तहत जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी विभाग को विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए दान की गई। यह युग दधीचि देहदान महायज्ञ अभियान के तहत 326वां देहदान है। परिजनों के अनुसार सुरेश चंद्र सैनी ने वर्ष 2018 में देहदान का संकल्प लिया था। गुरुवार तड़के संक्षिप्त बीमारी के बाद उनका निधन हो गया। इसके बाद उनके पुत्र रोहित सैनी ने युग दधीचि देहदान महायज्ञ के अभियान प्रमुख मनोज सेंगर को सूचना दी और देहदान की प्रक्रिया पूरी कराने का आग्रह किया।

सूचना मिलने के बाद आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी की गई और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से संपर्क कर देह को कॉलेज के वाहन से एनाटॉमी विभाग पहुंचाया गया। यहां देह को विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए ससम्मान समर्पित किया गया। अभियान की महासचिव माधवी सेंगर ने मंत्रपाठ के साथ देह समर्पण संस्कार कराया। इस दौरान सुरेश चंद्र सैनी की पत्नी मिथिलेश सैनी, पुत्र रोहित सैनी, चंदन सैनी समेत बड़ी संख्या में परिजन मौजूद रहे। अभियान से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार, सुरेश चंद्र सैनी का देहदान युग दधीचि देहदान महायज्ञ के माध्यम से कराया गया 326वां देहदान है।