Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण बने सादाबाद के नए क्षेत्राधिकारी

सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण बने सादाबाद के नए क्षेत्राधिकारी

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने जिले में पुलिस उपाधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। नई व्यवस्था के तहत पुलिस उपाधीक्षक योगेंद्र कृष्ण नारायण को सादाबाद का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है। वह सादाबाद, सहपऊ, चंदपा और मुरसान थाना क्षेत्रों की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, सादाबाद के क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना को पुलिस उपाधीक्षक क्षेत्राधिकारी कार्यालय, साइबर क्राइम, थाना एएचटी, चुनाव एवं अपराध शाखा का कार्यभार सौंपा गया है। इसके अलावा डायल-112, पत्र व्यवहार शाखा, भवन, डीसीआरबी, विशेष जांच प्रकोष्ठ, फील्ड यूनिट, पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं और लोक शिकायत से संबंधित सरकारी कार्यों की जिम्मेदारी भी जेएन अस्थाना को दी गई है। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद नई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।