फिरोजाबाद। कृषि विभाग के केंद्रीय बीज भंडार सभागार में अधीनस्थ कृषि सेवा संघ की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन के सदस्यों की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित होकर आए 37 नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों का कृषि विभाग एवं अधीनस्थ कृषि सेवा संघ की जिला इकाई की ओर से स्वागत किया गया। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के अध्यक्ष प्रेम किशोर बघेल, महामंत्री विकास यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत सिंह, महिला उपाध्यक्ष डोली शाक्य, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, संगठन मंत्री अजित सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक में राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रेमप्रकाश कुशवाहा ने भी नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान रमन शर्मा, सर्वेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, टीकम सिंह, भूपेंद्र सिंह, उमेश चंद्र, भूपेंद्र कुमार, रमाकांत यादव, नवल किशोर, कैलाश चंद्र, बृजेश कुमार, संतोष कुमार, कन्हैयालाल, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
Jansaamna