हाथरस। ब्राह्मणपुरी, पुरानी तहसील रोड, सिकंदराराऊ स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड़ वाले स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कविता एवं दोहों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में ताव्या यादव एवं रश्मि यादव ने प्रथम, निहाल सिंह एवं भूमि उपाध्याय ने द्वितीय तथा चिराग सांवरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरपाल सिंह यादव, कृष्णा दीक्षित फौजी, पूर्व सभासद चेतन शर्मा एवं सभासद डॉ. आरके सेंगर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा है और उसका सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। हरपाल सिंह यादव ने कहा कि सफलता के लिए केवल अंग्रेजी का ज्ञान ही जरूरी नहीं है। हिंदी के अनेक विद्वानों ने भी देश-विदेश में अपनी पहचान बनाई है। कार्यक्रम का संचालन शरद शर्मा ने किया।
Jansaamna