Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लापता युवती को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

लापता युवती को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों एवं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार, गत 8 सितंबर को युवती संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 10 सितंबर को एक युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। युवती की बरामदगी न होने से नाराज परिजनों एवं ग्रामीणों ने 13 सितंबर को कोतवाली चंदपा पहुंचकर प्रदर्शन किया था और जल्द से जल्द युवती की बरामदगी की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने युवती की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित कीं। सीओ सादाबाद योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि पुलिस टीमों के साथ सर्विलांस टीम को भी युवती की तलाश में लगाया गया था। टीम ने करीब 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस के अथक प्रयासों के बाद युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।