फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत जगदीश प्रसाद विद्यालय में रंगोली, मेहंदी एवं गुल्लक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 50 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। गुल्लक पेंटिंग प्रतियोगिता को जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित किया गया। वहीं, मेहंदी प्रतियोगिता में तान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में दो-दो बालिकाओं की टीम बनाई गईं, जिसमें प्रतिभागियों ने आपसी सहयोग एवं सामंजस्य के साथ अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 14 विजेताओं का चयन किया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को उपहार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशिका दीपली सिंघल, वित्त निदेशिका गौरी बंसल, यूनिट निदेशिका प्राची अग्रवाल, परियोजना समन्वयक अनु बंसल, फेडरेशन अधिकारी वर्तिका जैन, पूनम गुप्ता, शीनू अग्रवाल, तनु माथुर, लिपिका, सीमा भारद्वाज, पूर्णिमा, रीना गर्ग, मोनिका रानीवाला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
Jansaamna