फिरोजाबाद। सशक्त नारी संस्था द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत जिला कारागार में निरुद्ध 55 महिलाओं को चप्पल एवं टॉयलेटरी किट वितरित की गईं। साथ ही, महिलाओं के साथ रह रहे छोटे बच्चों के लिए कपड़े भी उपलब्ध कराए गए। संस्था की अध्यक्ष निधि जैन ने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध महिलाओं एवं उनके साथ रह रहे बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसी क्रम में 55 महिलाओं को चप्पल एवं टॉयलेटरी किट वितरित की गईं। वहीं, महिलाओं के साथ रह रहे चार-पांच बच्चों को कपड़े प्रदान किए गए। इस अवसर पर निदेशिका मेघा जैन, वित्त निदेशक अनु जिंदल, पूजा मित्तल, रीता बंसल, गौरवी अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, गरिमा पाराशर, यूनिट डायरेक्टर प्राची अग्रवाल, फेडरेशन ऑफिसर वार्तिका जैन एवं प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अनु बंसल सहित सशक्त नारी की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
Jansaamna