फिरोजाबाद। अतिशय क्षेत्र चंद्रवाड़ में आगामी 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेला महोत्सव की तैयारियों को लेकर चंद्रप्रभु जैन मंदिर में मेला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीजी के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात मेला समिति की ओर से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का तिलक, पीत दुपट्टा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मेला महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अनूप जैन एडवोकेट ने फीता काटकर मेला कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर सतेंद्र जैन सोली, राजदीप जैन, कृष्णा जैन, अंशुल जैन, ऋतिक जैन, दीपक जैन, राज जैन, प्रमोद जैन, सौरभ जैन, बॉबी जैन, मनोज जैन, संजीव जैन एवं अनमोल जैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Jansaamna