Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हिंदी दिवस पर काव्य सम्मेलन, कवियों ने बांधा समां

हिंदी दिवस पर काव्य सम्मेलन, कवियों ने बांधा समां

फिरोजाबाद। हिंदी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और उसके प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से हिंदी भाषा की गरिमा, साहित्यिक समृद्धि और मानवीय संवेदनाओं को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव योगेश शिवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद आयोजित काव्य सम्मेलन में विवेक यादव, संस्थापक सचिव, स्वदेशी समाज सेवा समिति, शुभ कांत यादव, संरक्षक सदस्य, सतीश समर्थ, हितेंद्र मित्र, यशपाल यश और देवी सिंह कुशवाह ने अपनी काव्य रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, भावनाओं और सामाजिक एकता को अभिव्यक्त करने वाली सशक्त भाषा है। हिंदी का सम्मान करना और दैनिक जीवन में इसका अधिकाधिक प्रयोग करना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, कविगण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।