Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा की संगठनात्मक बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर दिया जोर

भाजपा की संगठनात्मक बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर दिया जोर

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री, राज्यसभा सांसद एवं ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य ने भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित विभिन्न संगठनात्मक सत्रों की बैठकों में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर देते हुए आगामी अभियानों को प्रभावी ढंग से सफल बनाने का आह्वान किया। गीता शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता है। संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के आपसी संवाद, समन्वय और निरंतर जनसंपर्क से होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं को प्रत्येक बूथ एवं प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक अभियानों को प्रभावी ढंग से सफल बनाने तथा सेवा, संगठन और जनसंपर्क के कार्यों को और गति देने का आह्वान किया।

बैठक में जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर, महापौर कामिनी राठौर, सदर विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, कमलेश राजपूत, लक्ष्मी नारायण यादव, नानक चंद्र अग्रवाल, कन्हैया लाल गुप्ता, राकेश शंखवार, अरविंद पचौरी, प्रमोद पाल बघेल, आनंद अग्रवाल, देवेश भारद्वाज, डॉ. एसपी लहरी, आकाश शर्मा, उमेद्र बघेल, आकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता ‘कालू’, सुनील शर्मा, अमित गुप्ता, शैलेंद्र कुमार गुप्ता ‘शालू’, विवेक अग्रवाल, योगेश प्रताप सिंह बघेल आदि मौजूद रहे।