Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » धूमधाम से निकलेगी भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा

धूमधाम से निकलेगी भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा

फिरोजाबाद। भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा 17 सितंबर को राधाकृष्ण मंदिर से हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। शोभायात्रा में दर्जनों आकर्षक झांकियों के साथ तीन बैंड, ऊंट, घोड़ा झांकी और काली अखाड़ा आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शोभायात्रा के अध्यक्ष रामबाबू झा ने बताया कि शोभायात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर घंटाघर, सेंट्रल चौराहा, बर्फखाना चौराहा, पुराना डाकखाना चौराहा, रामलीला चौराहा और कोटला चुंगी चौराहा होते हुए कोटला रोड स्थित ब्लू हेवन मैरिज होम पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में समाज के लोगों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। भगवान विश्वकर्मा के स्वरूप में लक्ष्मी नारायण झा रहेंगे। शोभायात्रा कमेटी ने नगरवासियों एवं समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की है। वार्ता के दौरान संरक्षक मंडल के भगवान सिंह झा, रामअवतार झा, सेठ सुखवीर शर्मा, सेठ रूमाल सिंह झा, ओम प्रकाश शर्मा, शैलेश झा, रामशंकर शर्मा, पंडित प्रेमचंद शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सुरेंद्र सावन झा, महामंत्री प्रदीप कुमार ‘नंदू’, कोषाध्यक्ष रवि कुमार झा, उपाध्यक्ष संजय शर्मा, अजय शर्मा, अखिलेश शर्मा, प्रकाश झा, सत्य प्रकाश शर्मा, अरविंद शर्मा, राकेश झा, राकेश बाबू शर्मा, रामकेश झा, श्याम सुंदर उपाध्याय, राजकुमार झा, अजय कुमार शर्मा, सत्यनगर, प्रशांत झा, अनिल झा आदि मौजूद रहे।