ऊंचाहार, रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के जुड़वन सिंह का पुरवा, ब्रजनगर, सुरसना, पिपरी, जलालाबाद, भरसना, कंधरपुर, सराय लखनी और कुटिया चौराहा समेत कई गांवों में चौपाल एवं जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। अतुल सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिजली की समस्या गंभीर बनी हुई है। 24 घंटे में पांच-छह घंटे से अधिक बिजली नहीं मिलने के कारण बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाएं और छमाही परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन बिजली की समस्या के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
उन्होंने किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है। आवारा पशुओं से फसलें नष्ट हो रही हैं और किसान परेशान हैं। गांवों की सड़कें जर्जर हैं तथा बारिश के दौरान लोगों के घरों में पानी पहुंच रहा है। अतुल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान भी क्षेत्र के विकास और बिजली की समस्याओं पर अपेक्षित चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री के दौरे के बावजूद बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। महंगाई का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से आम आदमी परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का ध्यान आम जनता की इन समस्याओं पर नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लोकतंत्र एवं आम लोगों के मुद्दों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला सचिव अजय सिंह, गजेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, संदीप मौर्य, गया शुक्ला मुन्ना, यादव, राहुल राज, अजय कुमार, कमला प्रसाद, रामस्वरूप मौर्य, मुकेश मौर्य, मोहनलाल सरोज, मुखिया सरोज, हिमांशु मौर्य, नीरज सिंह, संतोष सोनकर, अवधेश सिंह, विनय सविता, सुभाष यादव, नीरज सोनकर, रवि सिंह, सुशील सरोज, अवधेश यादव, राम अवध प्रजापति, गंगाराम गौतम, अमरजीत सिंह, प्रेम पटेल, बचोले प्रसाद, उमेश मौर्य, अमरनाथ सरोज, शिवम पटेल, छोटेलाल पाल, अजय कुमार समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Jansaamna