Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छात्रों को एड्स के प्रति किया जागरूक

छात्रों को एड्स के प्रति किया जागरूक

फिरोजाबाद। तिलक इंटर कॉलेज में छात्रों को एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अस्पताल के एड्स विभाग की काउंसलर रेनू तिवारी एवं नूतन गुप्ता ने छात्रों को एड्स से बचाव और इसके कारणों की जानकारी दी। प्रवक्ता पंकज भारद्वाज ने बताया कि एड्स (एक्वायर्ड इम्यूनो डिफिशिएंसी सिंड्रोम) एचआईवी (ह्यूमन इम्यूनो डिफिशिएंसी वायरस) के कारण होता है। एचआईवी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करता है। उन्होंने बताया कि संक्रमित रक्त चढ़ाने, संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल की गई सुई या इंजेक्शन साझा करने, असुरक्षित यौन संबंध तथा संक्रमित मां से बच्चे में एचआईवी का संक्रमण हो सकता है। कार्यक्रम में बताया गया कि लगातार बुखार, शरीर में दर्द, मुंह में छाले, दस्त आदि लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। एचआईवी की जांच और उचित परामर्श के लिए जिला अस्पताल से संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार अग्रवाल, विश्वास भारद्वाज, राम वर्मा, कमलेश्वर शर्मा, छोटेलाल, शशिकांत, सुनीत मिश्रा, गुरु प्रसाद पटेल, अजय शर्मा, देवेश कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।