Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छात्रों, नौजवानों, किसानों और व्यापारियों के उत्थान के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस: रामनिवास यादव

छात्रों, नौजवानों, किसानों और व्यापारियों के उत्थान के लिए संघर्ष कर रही कांग्रेस: रामनिवास यादव

फिरोजाबाद। कांग्रेस की सोच और कार्यशैली देश और देशवासियों के लिए समर्पित रही है। इसी विचारधारा पर चलते हुए पार्टी आज भी छात्रों, नौजवानों, किसानों, मजदूरों और व्यापारियों समेत सभी वर्गों के उत्थान और सम्मान के लिए संसद से लेकर सड़कों तक संघर्ष कर रही है। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने नगला सलुआ, नारखी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। रामनिवास यादव ने कहा कि भाजपा सरकारें तरह-तरह के झूठे दावे कर जनता के धन की लूट कर रही हैं। इसके चलते सरकारी विभाग बेलगाम हो गए हैं और मनमानी पर उतारू हैं। निर्दोष लोगों को परेशान किया जा रहा है और उनकी शिकायतें सुनने वाला कोई नहीं है। जनता की समस्याओं की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन परिस्थितियों को खामोशी से नहीं देख सकती। जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जितेंद्र तिवारी, किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय यादव और सेवादल जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान श्याम सिंह यादव, गिरधारी लाल, रामसनेही यादव, तुकमान सिंह, रणवीर सिंह, प्रदीप कुमार, पवन कुमार, अजय कुमार, नीतीश कुमार, सत्यदेव सिंह, श्याम बिहारी यादव, रविकांत और कल्याण सिंह यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।