Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्राहक मिलन के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

ग्राहक मिलन के साथ स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

कानपुर। बर्रा स्थित केनरा बैंक की शास्त्री चौक शाखा में ग्राहक मिलन कार्यक्रम के साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें बैंक के ग्राहकों, स्थानीय नागरिकों और शाखा कर्मचारियों ने भाग लिया। शिविर का आयोजन धन्वंतरी हॉस्पिटल के सहयोग से किया गया। शिविर में धन्वंतरी हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। टीम में अंशुल त्रिपाठी, जीतू गुप्ता, दीप्ति, रिशु, श्वेता और चांदनी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने उपस्थित लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर (ग्लूकोज) और BMI की जांच की। इसके साथ ही सामान्य स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक संतोष सिंह तोमर ने कहा कि बैंक वित्तीय सेवाओं के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को भी महत्व देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य समुदाय की भलाई के साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना है। बैंक की ओर से ग्राहकों के वित्तीय सशक्तिकरण के साथ उनके समग्र कल्याण को भी बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। ग्राहक मिलन के दौरान बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों से बातचीत कर उनकी बैंकिंग संबंधी आवश्यकताओं और सुझावों की जानकारी ली। कार्यक्रम के अंत में शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाली धन्वंतरी हॉस्पिटल की टीम और अन्य सहयोगियों के प्रति आभार जताया गया।