Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मथुरा की तरंग भार्गव ने अमेरिका में जीता Miss Femina USA Global 2026 का खिताब

मथुरा की तरंग भार्गव ने अमेरिका में जीता Miss Femina USA Global 2026 का खिताब

मथुरा। मथुरा की बेटी तरंग भार्गव ने अमेरिका में आयोजित Miss Femina USA Beauty Pageant में Miss Femina USA Global 2026 का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। वॉशिंगटन राज्य के सिएटल में आयोजित प्रतियोगिता में तरंग ने अपनी मंचीय प्रस्तुति, प्रतिभा और व्यक्तित्व के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। तरंग भार्गव योगेश भार्गव और सरिता भार्गव की बेटी हैं। वह वर्तमान में सिएटल में रहती हैं और Senior Software Engineer के रूप में कार्यरत हैं। तकनीकी क्षेत्र में पेशेवर करियर के साथ ही वह मॉडलिंग, डांस, स्टैंड-अप कॉमेडी और एंकरिंग जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में भी सक्रिय हैं।

प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में तरंग ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। आयोजकों द्वारा उन्हें Miss Femina USA Global 2026 के खिताब से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली इस सफलता को उनके परिवार और मथुरा- ब्रज क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए खास उपलब्धि माना जा रहा है। तरंग का भारतीय संस्कृति और मथुरा की परंपराओं से जुड़ाव भी उनकी पहचान का हिस्सा रहा है। अमेरिका में रहते हुए उन्होंने प्रतियोगिता के अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी भारतीय पृष्ठभूमि को भी प्रस्तुत किया।

तरंग की सफलता की खबर मथुरा पहुंचने के बाद परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। परिवार के लोगों ने कहा कि तरंग ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। तकनीकी क्षेत्र में करियर के साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय तरंग भार्गव की इस उपलब्धि से उनके परिवार और मथुरा के लोगों में खुशी है।