Friday, September 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बप्पा देवतादीन अग्रहरी आईटीआई में भक्तिभाव से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बप्पा देवतादीन अग्रहरी आईटीआई में भक्तिभाव से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

डलमऊ, रायबरेली। बप्पा देवतादीन अग्रहरी आईटीआई संस्थान में भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा, उल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में विधि-विधानपूर्वक भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया गया और उपस्थित सभी लोगों ने उनके आदर्शों तथा कर्म के प्रति समर्पण की भावना को स्मरण किया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रबंधक रामनिवास वैश्य एवं राजेंद्र वैश्य, प्रधानाचार्य शक्तिमान अग्रहरी तथा संस्थान के प्रशिक्षक बी.बी. सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह एवं आर.बी. बाजपेयी सहित समस्त अभ्यर्थी एवं सहयोगी स्टाफ ने शिरकत की। सभी ने भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना कर संस्थान की उन्नति एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस मौके पर सरला वैश्य, स्वाति अग्रहरी, दीपाली अग्रहरी एवं इंजीनियर कात्यायनी वैश्य के साथ-साथ संसद टीवी के पत्रकार अंशुमान, डॉ. आयुष्मान सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने भगवान विश्वकर्मा जी से देश, समाज एवं संस्थान की प्रगति के साथ-साथ सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पूरे परिसर में भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।