Friday, September 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यूपीआई लेन देन पर टैक्स लगाने का कांग्रेस ने किया विरोध

यूपीआई लेन देन पर टैक्स लगाने का कांग्रेस ने किया विरोध

मथुरा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मथुरा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेन-देन पर अतिरिक्त टैक्स लगाए जाने के विरोध में एक अनूठा प्रदर्शन किया गया। भाजपा के राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतीकात्मक रूप से जन्मदिन का उपहार भेंट किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेन-देन पर अतिरिक्त टैक्स लगाए जाने का निर्णय युवाओं, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला है। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बजाय इस तरह के शुल्क से आम जनता में असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के लिए भेजे गए प्रतीकात्मक उपहार में शुद्ध देसी घी, हवन सामग्री, कपूर, धूप-बत्ती और अगरबत्ती जैसी पूजा सामग्री शामिल की। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि इस उपहार की कीमत जानबूझकर 2,000 रुपये से अधिक रखी गई, ताकि यूपीआई पर लगाए गए अतिरिक्त टैक्स के विरोध को प्रतीकात्मक ढंग से दर्शाया जा सके। कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष उमेश शर्मा, जिला महामंत्री मनोज गौड़, बलवीर प्रधान, हरवीर सिंह, दुर्गेश बघेल, ललिता देवी, रूपा लवानिया, गीता दिवाकर, रमेश कश्यप, रवि वाल्मीकि, दीपक सिंह, हाशिम हुमेंर, बलवीर सिंह, शैलेंद्र चौधरी, महेश चौबे, धीरू चौधरी, पूरन सिंह, मंजू देवी, राजेश कुमार, दिलशाद खान, रूपवती, गुड्डी देवी, रीता देवी, अमरावती और नम्रता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।