Saturday, September 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रेमचंद शास्त्री की कांग्रेस में घर वापसी पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

प्रेमचंद शास्त्री की कांग्रेस में घर वापसी पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

फिरोजाबाद। पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता प्रेमचंद शास्त्री के भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस में लौटने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक समझ और जनसेवा के प्रति समर्पण से कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। कांग्रेस में वापसी के बाद प्रेमचंद शास्त्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और पार्टी की विचारधारा के प्रति उनकी आस्था हमेशा बनी रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लौटकर वे संगठन को मजबूत करने के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उनकी वापसी से पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनुभवी नेताओं का मार्गदर्शन संगठन की महत्वपूर्ण पूंजी है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रेमचंद शास्त्री का स्वागत करते हुए उनके साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। स्वागत करने वालों में निवर्तमान प्रदेश सचिव प्रकाश निधि गर्ग, शहर अध्यक्ष शफात खान राजू, चांद कुरैशी, गुलाम जिलानी, अहमद, आशीष तिवारी, वकार खालिक, नुरूल हूदा लाला राईन, राजीव शर्मा, अमित पचौरी, सौरभ शर्मा, विजय उपाध्याय आदि मौजूद रहे।