Saturday, September 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वार्ड 3 और 22 में महापौर ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ और लोकार्पण

वार्ड 3 और 22 में महापौर ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ और लोकार्पण

फिरोजाबाद। नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में वार्ड संख्या तीन और 22 में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। वार्ड संख्या तीन में सती आश्रम स्थित रविदास पार्क के पास पेवर टाइल्स लगाने के कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। वहीं, वार्ड संख्या 22 के मोहल्ला ऐलान नगर में फेरू सिंह के मकान से श्याम सुंदर के मकान तक, संजय के मकान से मदन कुशवाहा के मकान तक तथा संजय गुप्ता के मकान से शिवचरन के मकान तक आरसीसी नाली एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया गया।

इस दौरान बताया गया कि विकास कार्यों का उद्देश्य वार्डों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण और सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। क्षेत्रीय लोगों से विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने, सार्वजनिक संपत्तियों के संरक्षण तथा स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राम खिलाड़ी वाल्मीकि, राम बहादुर चक, क्षेत्रीय पार्षद रानी देवी, सुरेश चंद्र दिवाकर, भगवान सिंह झा, सुनील वर्मा, केशव देव शंखवार, सत्य प्रकाश, सत्येंद्र सविता, अजब सिंह शंखवार, देवेंद्र कुमार, केडी जाटव, कृष्णवीर, दिनेश चंद्र, भानु उपाध्याय, संतोष राठौर, अशोक शुक्ला और प्रहलाद राठौर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।