फिरोजाबाद। तहसील सिरसागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे एवं मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने दूर-दराज से आए ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान कुल 120 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। फरियादियों की ओर से भूमि की पैमाइश, बिजली संबंधी समस्याओं, अवैध कब्जे, पेंशन सहित अन्य मामलों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की गईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का निस्तारण पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Jansaamna