फिरोजाबाद। तिलक इंटर कॉलेज में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, महावीर नगर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. आदित्य निरूपण सिंह एवं योग प्रशिक्षिका राजमाला ने छात्रों को आयुर्वेदिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक औषधियां प्राकृतिक जड़ी-बूटियों, पौधों और खनिजों से तैयार की जाने वाली पारंपरिक भारतीय चिकित्सा प्रणाली का हिस्सा हैं, जो शरीर और मन में संतुलन बनाए रखने पर जोर देती हैं। प्रवक्ता पंकज भारद्वाज ने छात्रों को बताया कि आयुर्वेद में कई पुरानी और सामान्य बीमारियों के उपचार की व्यवस्था है। उन्होंने आयुर्वेदिक दवाओं के उपयोग और उनके प्रभाव से संबंधित जानकारी भी छात्रों के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि आयुर्वेदिक दवाओं का असर बीमारी के प्रकार और उसकी गंभीरता के आधार पर अलग-अलग समय में दिखाई दे सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार अग्रवाल, विश्वास भारद्वाज, राम वर्मा, गोपाल शंकर, कमलेश शर्मा, सुनीत मिश्रा, गुरु प्रसाद पटेल, सचिन शर्मा, सुमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Jansaamna