Sunday, September 20, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दर्जनभर शिकायतों में सिमटा संपूर्ण समाधान दिवस

दर्जनभर शिकायतों में सिमटा संपूर्ण समाधान दिवस

हाथरस। तहसील सासनी परिसर में शनिवार को एसडीएम शिव प्रकाश यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन तहसीलदार डॉली यादव ने किया। समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे फरियादियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान करीब दर्जनभर शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें राजस्व, भूमि विवाद, रास्ते, कब्जे, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले शामिल रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को बार-बार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों में से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जिससे संबंधित फरियादियों को तत्काल राहत मिली। एसडीएम शिव प्रकाश यादव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शेष शिकायतों का भी निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान एसीएमओ डॉ. एमआई आलम, राजस्व निरीक्षक प्रमोद अग्निहोत्री, लेखपाल सचिन पुंडीर, धर्मवीर सिंह, नगर पंचायत से रजनेश कुशवाहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।