हाथरस। ब्रज के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक 115वें राजकीय लक्खी मेला दाऊजी महाराज महोत्सव में रविवार, 20 सितंबर को प्रातः 10 बजे मेला पंडाल में विशाल प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में दिल्ली और लखनऊ से मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियों के साथ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संयोजक उमाकांत पुंडीर और शुभम गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में एडिटर क्लब ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट एवं राष्ट्रवाणी न्यूज चैनल के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ अमिताभ अग्निहोत्री, न्यूज वन इंडिया के एडिटर-इन-चीफ एवं सीईओ अनुराग चड्ढा, भारतीय प्रेस परिषद के सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी तथा ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव एवं भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य अशोक कुमार नवरत्न सहित मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान दाऊजी महाराज एवं रेवती मैया के भव्य फूल बंगला श्रृंगार तथा अलौकिक 56 भोग के दर्शन भी कराए जाएंगे। सम्मेलन में सांसद अनूप प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, विधायक अंजुला सिंह माहौर, वीरेंद्र सिंह राणा और प्रदीप चौधरी गुड्डू सहित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस कप्तान चिरंजीव नाथ सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, एडीएम प्रशांत तिवारी, एडीएम न्यायिक प्रकाश चंद्र, एएसपी रामानंद कुशवाहा सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी सहभागिता करेंगे। संयोजकों ने जनपदभर के पत्रकारों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का अनुरोध किया है।
Jansaamna