Tuesday, September 22, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर ने वार्ड संख्या 45 में सीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

महापौर ने वार्ड संख्या 45 में सीसी सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

फिरोजाबाद। नगर निगम द्वारा शहर में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में महापौर कामिनी राठौर ने वार्ड संख्या 45 में सीसी सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। इन निर्माण कार्यों पर नगर निगम द्वारा 37 लाख 54 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाएगी। महापौर कामिनी राठौर ने वार्ड संख्या 45 स्थित अमन बिहार कॉलोनी में चरण सिंह के मकान से अनस उल्ला के मकान होते हुए शाहिना के मकान तक तथा संलग्न गलियों में सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत हवन-पूजन कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि शहर में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इन विकास कार्यों का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष देशदीपक गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद शांति देवी वर्मा, केशव देव शंखवार, सुनील वर्मा, सत्यप्रकाश, प्रमोद राजपूत, गीता राठौर, सपना राठौर, संतोष राठौर, भानु उपाध्याय, योगेश, जितेंद्र शंखवार आदि मौजूद रहे।