Thursday, September 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राठौर सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

राठौर सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

फिरोजाबाद। जिला राठौर सभा की बैठक में 12 अक्टूबर को प्रस्तावित राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की शोभायात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संगठनात्मक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष रश्मिकांत राठौर, कोषाध्यक्ष एवं कार्यवाहक महामंत्री सुनील राठौर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा किरण राठौर को महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष, गीता राठौर को महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, एडवोकेट राजेंद्र सिंह राठौर को युवा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष तथा गौरव राठौर को महानगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ की शपथ दिलाई गई। बैठक में पदाधिकारियों ने शोभायात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील करते हुए शोभायात्रा को भव्य बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजन लाल राठौर, राम सेवक राठौर, संतोष राठौर, सिंधु राठौर, रजत राठौर, अनूप राठौर, सुनील कुमार, रामवीर राठौर, रविंद्र राठौर, रंजीत राठौर सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।