Thursday, September 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » न्यू कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने कराया भव्य भंडारा

न्यू कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने कराया भव्य भंडारा

कानपुर। बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर न्यू कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मोतीझील स्थित कार्यालय परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में राहगीरों और श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद महाप्रसाद वितरण शुरू किया गया, जो देर तक चलता रहा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वयं व्यवस्था संभालते हुए श्रद्धालुओं को श्रद्धाभाव से प्रसाद वितरित किया। भंडारे में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन में एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में सदस्य और गणमान्य नागरिकों ने सहयोग किया। इस मौके पर अध्यक्ष राकेश वर्मा, महामंत्री महेन्द्र सिंह परिहार, देशराज भदौरिया, गजेन्द्र सिंह, सीके शुक्ला, श्रीकांत पाण्डेय, सम्मी, बॉबी, राजवीर कक्कड़, अनूप भदौरिया, गुड्डू, संतोष शर्मा और पप्पू गुप्ता समेत अनेक सदस्य एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।