रायबरेली। प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर उधवन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार ओझा, एसआई सौरभ पांडेय, ग्राम प्रधान सुरेश कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य वीरेंद्र कुमार, प्रधानाध्यापक अतीश कुमार, एआरपी सौरभ शुक्ला एवं अनुज मिश्रा सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के महेश कुमार त्रिपाठी, अजय शुक्ला एवं नीता सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां की स्मृति और सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। ऐसे अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Jansaamna