Thursday, September 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पीडी. जैन मार्केट में व्यापारियों ने अधिकारियों के समक्ष रखीं समस्याएं

पीडी. जैन मार्केट में व्यापारियों ने अधिकारियों के समक्ष रखीं समस्याएं

फिरोजाबाद। पीडी. जैन मार्केट एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरु कृपा पटाखा क्रैकर्स, लहरी कंपाउंड में ‘चाय पर चौपाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आगामी दिनों में करवाचौथ, टेसू महाराज का विवाह उत्सव, धनतेरस, छोटी दीपावली और दीपावली जैसे प्रमुख पर्व हैं। इन दौरान बाजारों में व्यापारियों और ग्राहकों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे में व्यापारियों की सुरक्षा और पुलिस-प्रशासन की सक्रियता बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने व्यापारियों से पुलिस-प्रशासन के साथ लगातार संवाद बनाए रखने और अपनी समस्याओं को साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपसी समन्वय से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखते हुए व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता फिरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने की, जबकि संचालन पीडी. जैन मार्केट के महामंत्री विकास जैन ने किया। इस अवसर पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, थाना उत्तर प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी, थाना दक्षिण प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र पाल सिंह, थाना रसूलपुर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के अलावा आकाश जैन, मेघ सिंह पहलवान, सुशील जाट, रजनीश शर्मा, शांतिलाल शर्मा, राहुल अग्रवाल, विनोद शर्मा, सचिन जैन, पवन वर्मा, विष्णु झा, सोनू अग्रवाल, लोकेश शर्मा, सुबोध गुप्ता, पारुल गुप्ता, मोनू जैन आदि मौजूद रहे।