Thursday, September 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » टापा खुर्द चौराहे से सरकारी नलकूप तक बनेगी सीसी सड़क

टापा खुर्द चौराहे से सरकारी नलकूप तक बनेगी सीसी सड़क

फिरोजाबाद। नगर निगम की ओर से शहर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में महापौर कामिनी राठौर ने वार्ड संख्या 34 में टापा खुर्द चौराहे से रैपुरा रोड स्थित सरकारी नलकूप तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। सड़क निर्माण पर करीब एक करोड़ 67 लाख 72 हजार रुपये की लागत आएगी। महापौर कामिनी राठौर ने भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हवन-पूजन कर सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। यह निर्माण कार्य एनकैप योजना के अंतर्गत नगर निगम द्वारा कराया जाएगा। महापौर ने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर प्रमोद बघेल, देवेश भारद्वाज, रामनरेश कटारा, योगेंद्र सिंह बाबा, विनोद पचौरी, विमलेश जाटव, प्राचीर गुप्ता, क्षेत्रीय पार्षद सतेन्द्र सविता, श्याम सिंह यादव, उदय प्रताप सिंह, शिलांत जैन, देवेंद्र प्रधान, सत्यप्रकाश, भगवान सिंह झा, संघमित्रा, ऊषा देवी राठौर, गीता राठौर, किरन राठौर, सुरेश चंद्र दिवाकर, आकाश गुप्ता, अमन मिश्रा, भानु उपाध्याय, रामबाबू झा आदि मौजूद रहे।