Thursday, September 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एमवीआई कृष्णा क्लब ने लगाया रक्तदान शिविर

एमवीआई कृष्णा क्लब ने लगाया रक्तदान शिविर

फिरोजाबाद। एमवीआई कृष्णा क्लब की ओर से सुहाग नगर स्थित लक्ष्मी चैरिटेबल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था के सदस्यों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जिससे करीब 20 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। क्लब के सदस्यों और उनके परिवारजनों ने रक्तदान कर इस सेवा कार्य में अपना योगदान दिया। लक्ष्मी चैरिटेबल ब्लड बैंक की ओर से जरूरतमंद मरीजों को सहायता उपलब्ध कराई जाती है और उन्हें कम शुल्क पर रक्त मुहैया कराया जाता है। संस्था की अध्यक्ष रागिनी अमन गुप्ता ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा कार्य है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। रक्तदान शिविर में डॉ. गरिमा शर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान संचिता, ऋतु, नेहा, सीमा गुप्ता, अंजली, राधा, प्रिया सहित अन्य सदस्यों ने उपस्थित होकर शिविर के आयोजन में सहयोग किया।