➤ 44.64 करोड़ रुपये की लागत से सीएम ग्रिड योजना के तहत कार्य का भूमि पूजन, महापौर कामिनी राठौर ने किया शुभारंभ
फिरोजाबाद। शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में नगर निगम ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को ककरऊ कोठी चौराहा से सैलई पुलिया चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ग्रिड योजना के तहत होने वाले इस कार्य की अनुमानित लागत 44 करोड़ 64 लाख रुपये (जीएसटी रहित) है। महापौर कामिनी राठौर ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद को आदर्श और विकसित शहर बनाना नगर निगम का लक्ष्य है। शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और शहर के चहुंमुखी विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ककरऊ कोठी चौराहा से सैलई पुलिया तक सड़क के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण से इस प्रमुख मार्ग पर आवागमन सुगम होगा। व्यस्त मार्ग पर हल्के एवं भारी वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा में भी सुधार होगा। सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था बेहतर होने और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
महापौर ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन तथा नगर विकास मंत्री की प्रेरणा से शहर में बिना किसी भेदभाव के ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ की भावना के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखने की अपील की। महापौर ने कहा कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाना चाहिए। यदि ठेकेदार या संबंधित फर्म द्वारा निर्माण में लापरवाही बरती जाती है तो इसकी शिकायत क्षेत्रीय अवर अभियंता, अधिशासी अभियंता, मुख्य अभियंता या नगर आयुक्त से की जा सकती है। मौके पर मौजूद अवर अभियंता को भी महापौर ने कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के निर्देश दिए।
भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक मनीष असीजा, पूर्व सांसद ओमपाल निडर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय नागरिक एवं नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। इनमें सुनील शर्मा, योगेश बघेल, सत्यवीर गुप्ता, ठाकुर राकेश, देवेश भारद्वाज, प्रमोद पाल बघेल, योगेंद्र बाबा, श्याम सिंह यादव, लायक सिंह शंखवार, भारत सिंह वर्मा, देश दीपक गुप्ता, गौतम कुशवाह, विजय शर्मा, उदय प्रताप, सत्य प्रकाश, रानी देवी, सुनील राठौर, सूरजपाल बघेल, शांति देवी, रामगोपाल यादव, कायम सिंह शंखवार, रामबाबू झा, महेंद्र द्विवेदी, श्रीनिवास, प्रमोद राजौरिया, केशवदेव कुशवाह, मुन्नी देवी, गीता राठौर, रेखा राठौर, माया देवी, रीना देवी, केके गांधी, संतोष राठौर, ठाकुर विजय सिंह, डीपी सिंह, राजकुमार छब्बर, रामखिलाड़ी, लाल नारायण गांधी, सतेंद्र सविता, मोहन देव शंकर, भगवान दास शंखवार, करण राठौर, देशदीपक यादव, राजेश यादव, महेंद्र सुंदर, सोनू भाई, त्रिलोकीनाथ, निर्दोष नंदा, देवेंद्र कुमार, सुनील वर्मा, राजीव शर्मा, निर्मल शर्मा, भानु उपाध्याय, भगवान सिंह झा, मूवी अंसारी, योगेंद्र चौहान, पवन गुप्ता, आकाश गुप्ता, संघमित्रा, अजय ओझा, विष्णु राठौर, संजय भारद्वाज, गेंदालाल राठौर, संतोष सैन, कन्हैया तिवारी, गुड्डा पहलवान, कैलाश बाबू ओझा, कालू गुप्ता, हिमांशु शर्मा, राम बहादुर शंखवार, पूनम शर्मा, रजनी राठौर, हरीलाल बघेल, सुरेश चंद्र दिवाकर, हरीनिवास शर्मा, आकाश गर्ग, बंटू राठौर, हरी बाबू दिवाकर, विजय सिंह राठौर, विनोद तोमर, ईशु राठौर, अनिल गुप्ता, अजब सिंह शंखवार, उमेश राठौर, नरेश राठौर, रोहित कटारा, अशोक शुक्ला, धनदेवी शंखवार, पीके दिवाकर, रविंद्र शंखवार, गीता शंखवार, देवेंद्र राजपूत, रामबाबू चक, रवि सहगल और दीपक गुप्ता शामिल रहे। नगर निगम के मुख्य अभियंता (सिविल) आरके सिंह, अधिशासी अभियंता (सिविल) विजेंद्र सिंह पाल, सहायक अभियंता प्रेमपाल, अवर अभियंता (सिविल) राजेश पटेल समेत अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Jansaamna