Friday, September 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेवा सप्ताह के समापन पर जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, शिक्षा में सहयोग

सेवा सप्ताह के समापन पर जरूरतमंदों को व्हीलचेयर, शिक्षा में सहयोग

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला शक्ति द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह का समापन महिला शक्ति, एक उड़ान एवं सशक्त नारी तीनों समूहों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों तक सेवा एवं सहयोग पहुंचाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न सेवा कार्य किए गए। सेवा सप्ताह के समापन समारोह में एक दिव्यांग व्यक्ति को व्हीलचेयर प्रदान की गई। वहीं, दो जरूरतमंद बालिकाओं की स्कूल फीस में सहयोग कर उनकी शिक्षा को निरंतर जारी रखने में मदद की गई। बच्चों की शिक्षा को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने के उद्देश्य से डॉ. दीपक द्वारा स्मार्ट टीवी भी प्रदान किया गया। तीनों समूहों ने संयुक्त रूप से सेवा सप्ताह के समापन समारोह को सेवा, सहयोग और एकता की भावना के साथ संपन्न किया। आयोजकों ने कहा कि विभिन्न समूह जब एक उद्देश्य के साथ मिलकर कार्य करते हैं, तो सेवा कार्यों का प्रभाव और अधिक व्यापक हो जाता है।

समारोह में अध्यक्षा सीमा अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशिका दीपली सिंघल, वित्त निदेशिका गौरी बंसल के अलावा निधि जैन, मेघा जैन, प्रीति गर्ग, गौरवी अग्रवाल, पूजा मित्तल, रीता बंसल, दिव्या दुबे, रिचा गर्ग, मीनल अग्रवाल, गरिमा पाराशर, रेखा गुप्ता, नेहा गोयल, तान्या बंसल, कीर्ति गर्ग, विपिन मित्तल, अपर्णा, सौम्या चौहान, प्राची अग्रवाल, मंजू सिंह, कल्पना राजौरिया, अनु बंसल और रश्मि अग्रवाल सहित तीनों समूहों के सदस्य उपस्थित रहे।