Friday, September 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रवादी नव निर्माण दल ने संगठन विस्तार के तहत पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

राष्ट्रवादी नव निर्माण दल ने संगठन विस्तार के तहत पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

मथुरा। राष्ट्रवादी नव निर्माण दल ने संगठन विस्तार के तहत नोएडा स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपीं। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रवादी नव निर्माण दल के राष्ट्रीय महासचिव श्रीवादी अभिषेक राष्ट्र त्यागी, प्रदेश महासचिव आदेश मिश्रा और जिला अध्यक्ष पंडित करण शर्मा की मौजूदगी में संगठनात्मक नियुक्तियां की गईं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष तुलाराम शर्मा वैष्णव और समाजसेवी प्रदीप बनर्जी को जिला महासचिव संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रदीप बनर्जी ने कहा कि वह संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन का विस्तार करने और अधिक से अधिक लोगों को दल से जोड़ने की बात कही। तुलाराम शर्मा वैष्णव ने कहा कि संगठन में संत समाज की भूमिका बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने संत समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक आस मोहम्मद, मोहन मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।