Friday, September 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला कबड्डी में मथुरा की टीम ने मारी बाजी

महिला कबड्डी में मथुरा की टीम ने मारी बाजी

हाथरस। दाऊजी महाराज के 115वें मेला महोत्सव के दंगल प्रांगण में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता में मथुरा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। गोवर्धन की टीम दूसरे और हाथरस की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल, प्रमाणपत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मधु बघेल ने किया। जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और प्रेम सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता के दौरान महिला खिलाड़ियों को सैनिटरी नैपकिन भी वितरित किए गए। साथ ही उन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीनाक्षी शर्मा ने की, जबकि निर्देशन कुंवर रत्नेश रतन ने किया। संयोजन रितु गौतम और सह-संयोजन विदुषी पांडेय ने संभाला। प्रतियोगिता के दौरान खेल प्रेमियों के साथ आयोजन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।