Friday, September 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन

पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन

हाथरस। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और बैंक कर्मचारियों के लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। आगरा रोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक, गैलेक्सी होटल के सामने शाम 5:15 बजे हुए प्रदर्शन में विभिन्न बैंकों के कर्मचारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू होने से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिल सकेगा। यूएफबीयू के जिला संयोजक पुष्पांकर जैन ने कहा कि बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं। उन्होंने बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों से संगठित एवं लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। प्रदर्शन में अजय कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, अशोक यादव, अमन, संजीव, विश्वनाथ, निशान वार्ष्णेय, भीकम सिंह, नरेंद्र कुमार, रमाकांत, विष्णु कुमार, सतीश, अश्विनी, श्रेया, पंकज, सौरभ, शंकर लाल, राहुल, राजवीर सिंह, किशन और सुरेश सहित विभिन्न बैंकों के कर्मचारी मौजूद रहे।