Saturday, September 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 03 अक्टूबर को मंडलायुक्त करेंगे हाथरस में विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण

03 अक्टूबर को मंडलायुक्त करेंगे हाथरस में विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण

हाथरस। मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से जनपद में विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण की शुरुआत जिला चिकित्सालय, हाथरस से होगी। इसके बाद मंडलायुक्त नगर पालिका परिषद कार्यालय और तहसील दिवस सदर की व्यवस्थाओं एवं कार्यवाही का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग-530बी पर गजु ग्राम किमी 33.018 से देवीनगर बाईपास तक चार लेन पैकेज-1सी के अंतर्गत हाथरस-अलीगढ़ परियोजना का भी निरीक्षण किया जाएगा। इसके अलावा मंडलायुक्त द्वारा हाथरस सीवरेज स्कीम के आईएंडडी एसटीपी कार्य का भी निरीक्षण प्रस्तावित है। निरीक्षण को लेकर संबंधित विभागों को सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी रखने तथा अभिलेख एवं प्रगति संबंधी जानकारी उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।