Saturday, September 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गणेश विसर्जन के दौरान समाजसेवियों एवं गुरुजनों को किया सम्मानित

गणेश विसर्जन के दौरान समाजसेवियों एवं गुरुजनों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। रसीदपुर कनेटा स्थित तालाब पर गणेश विसर्जन कार्यक्रम के दौरान समाजसेवियों, गुरुजनों, पुलिसकर्मियों एवं ग्रामवासियों को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कुमार ने उमेश चंद दुबे, राज किशोर पचौरी, श्रीभगवान उपाध्याय, बृजेश शर्मा, डॉ. सुरेश चंद्र दक्ष, गुलाम जिलानी, शैलेंद्र शुक्ला, सरपंच संदीप दुशासन, ग्राम पंचायत अधिकारी विनीता तथा मटसेना थाना प्रभारी विमलेश कुमार त्रिपाठी का साफा बांधकर एवं पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. सर्वेश कुमार ने कहा कि धार्मिक आयोजनों को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ संपन्न कराने में समाज के सभी वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के दौरान गणेश प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विसर्जन कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।