Sunday, September 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम की टीम ने फुटपाथ कराया अतिक्रमण मुक्त, दुकानदारों को दी चेतावनी

नगर निगम की टीम ने फुटपाथ कराया अतिक्रमण मुक्त, दुकानदारों को दी चेतावनी

फिरोजाबाद। नगर निगम की ओर से शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान बंबा रोड स्थित कोटला चौराहा से लेकर टापा खुर्द चौराहे तक चलाया गया। इस दौरान फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा लगाए गए बेंच, ठेल, तख्त, काउंटर और बोर्ड आदि हटवाए गए। साथ ही संबंधित दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र के निर्देशन में नगर निगम की टीम ने कोटला चौराहा से टापा खुर्द चौराहे तक अभियान चलाकर फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया। नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि फुटपाथ पैदल राहगीरों के आवागमन के लिए होते हैं। इन पर अतिक्रमण किए जाने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है और यातायात भी प्रभावित होता है। अधिकारियों ने दुकानदारों से फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान नगर निगम का प्रवर्तन दल मौजूद रहा।