Sunday, September 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महापौर ने प्रभुजनों को फल वितरित कर किया वृक्षारोपण

महापौर ने प्रभुजनों को फल वितरित कर किया वृक्षारोपण

फिरोजाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा एवं जनकल्याण के संकल्प के साथ जलेसर रोड स्थित नया बांस के अपना घर आश्रम में सेवा कार्य किया गया। इस दौरान महापौर कामिनी राठौर ने आश्रम में निवासरत निराश्रित एवं बेसहारा प्रभुजनों को फल वितरित किए और उनका कुशलक्षेम जाना। महापौर ने आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनके जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाना समाज के जरूरतमंद वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। इस तरह के सेवा कार्यों से समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त निहाल चंद्र, महानगर महामंत्री देवेश भारद्वाज, योगेंद्र सिंह बाबा, अनिल लहरी, पार्षद सूरजपाल बघेल, सुजीत यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।