Tuesday, September 29, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आरेडिका में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित

आरेडिका में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित

रायबरेली। आरेडिका में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रैमासिक बैठक सोमवार को महाप्रबंधक रामन कृष्णन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रधान विभागाध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक में पिछली तिमाही में हुई राजभाषा संबंधी गतिविधियों और राजभाषा प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। इसके अलावा आगामी तिमाही में प्रस्तावित कार्यक्रमों और गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। महाप्रबंधक ने राजभाषा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी गतिविधियों की तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य राजभाषा अधिकारी ओंकार शरण सिंह ने बताया कि हिंदी पखवाड़े के समापन पर 30 सितंबर को सांस्कृतिक संध्या, कवि सम्मेलन और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता मनोज कुमार जिंदल, प्रधान मुख्य अभियंता आरपी यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गोविंद पांडेय, वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी महेश सिंह, प्रधान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आभा जैन, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी अभिनव यादव और राजभाषा अधिकारी राकेश रंजन मौजूद रहे।